शाहीन फिल्मस् इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित हिंदी फीचर फिल्म – शूद्र अ लव स्टोरी  रिलीज

मुंबई | शाहीन फिल्मस् इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित हिंदी फीचर फिल्म – शूद्र अ लव स्टोरी  रिलीज की जा चुकी है | मुंबई सहित महाराष्ट्र और गुजरात में दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है | आपको बतादें कि शूद्र अ लव स्टोरी 15 फ़रवरी से महाराष्ट्र और गुजरात के सभी सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जा रही है |

यह फिल्म वर्ण व्यवस्था की गहरी खाई को पाटती नजर आ रही है  | क्योंकि इसकी कहानी सामाजिक भेदभाव, ऊंच-नीच पर केन्द्रित है | सामाजिक बुराईयों पर करारा प्रहार है शूद्र अ लव स्टोरी | नवीनूर मंसूरी (अभिनेता) का दमदार संवाद – जो सच्चा है वही शूद्र का बच्चा है | फिल्म के ट्रेलर लांच के समय से ही सोशल मीडिया पर पहले ही वाइरल हो चुका है |

इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं, नवी नूर मंसूरी, शिवदानी गिरी, धनवंत झिक्का, आरतीश्री, रागिनी प्रजापती, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, अवधेश निषाद, बंधु खन्ना, पूनम मौर्य, देवराज, जीतू गौर, सुनील बाबा आदि | फिल्म का सफल निर्देशन किया है संजय आर. निषाद ने, कहानीकार हैं सुरेश एकलव्य, डीओपी मनोज राजभर |

Facebook Comments