हमारी महिलाएं जब सशक्त होती हैं तो इतिहास रचा जाता है: डॉ. हर्ष वर्धन

नई दिल्ली:  केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। इस अवसर पर महिला और बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा, “विश्व भर में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमारे जीवन में अप्रतिम योगदान देने के लिए महिलाओं को सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर देता है।”

Facebook Comments