होली प्रस्पर प्यार व उमंग का त्योहार है: माया श्रीवास्तव

पटना: समर्थ नारी समर्थ भारत के कार्यालय पुनाईचक में होली मिलन समारोह का आयोजन जिसमे सैकड़ों महिलाओ ने फूलो की होली खेल एक दूसरे को गुलाल लगाया। समारोह की अध्यक्षता मीना श्रीवास्तव संचालन माला सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन कल्याणी रंजन ने की।
उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करती समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका माया श्रीवास्तव ने कहा कि होली प्रेम व प्यार का सौगात देने बाला त्योहार है।रंगो का यह त्योहार आपसी भाई चारे प्यार का सौगात देती है।आज रंगो में मिलावटी को देखते हुए फूलो की होली खेलने का जो निर्णय लिया गया वहा स्वागत योग्य कदम है। हम सभी को चाहिए की होली जैसे पर्व पर मिलावटी रंग और गुलाल का बहिष्कार करे।यही होली जैसे पर्व की सार्थकता होगी।

होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओ ने एक से एक होली के कर्ण प्रिय गीतो को गाकर महिलाओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। भगवान कृष्ण और राधा पर कई होली गीत व फिल्मी होली गीतो को गाकर समा बांध दी। इस अवसर पर डॉ अनिता सिन्हा, पुष्पा पाठक ,पुष्पा तिवारी ,अनिता सिंह, बबिता गुप्ता , नीरू सिंह ,प्रमिला सिंह ,इंदु देवी ,किरण ठाकुर, वीणा  तिवारी ,रश्मि देवी,पिंकी सिन्हा,ज्योति प्रसाद ,रेखा ठाकुर, किरण शरण ,नीतू कुमारी, सुनैयना सिंह, पूजा सिन्हा,सबिता देवी ,रेणु गुप्ता  आदि मौजूद थी।

Facebook Comments