दिल्ली में बेघर मां-बेटी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद तीन लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली:  उत्तर पश्चिमी दिल्ली में सड़क के किनारे एक बेसहारा मां और बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी अपराध का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है। रोपियों ने वजीरपुर की जेजे कॉलोनी में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस आरोपी के अलावा पुलिस ने उस लड़के को भी गिरफ्तार किया है, जिसने अपने घर की बालकनी से इस अपराध का वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
पुलिस के मुताबिक यह घटना 29 और 30 दिसंबर की रात को हुई थी और वीडियो 3 जनवरी को सोशल मीडिया पर डाला गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।

Facebook Comments