अमेरिकी विश्वविद्यालय कैसे भारत आएं, भारतीय दूतावास पता लगाए: पोखरियाल निशंक
Date posted: 12 January 2021
नई दिल्ली: अमेरिकी विश्वविद्यालय भारत में कैसे आएं, भारत में अपने परिसरों को खोलने के लिए अमेरिका के विश्वविद्यालयों की क्या अपेक्षाएं हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय यह जानने का प्रयास करेगा। इस काम में अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का सहयोग करेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। इस दौरान देश की नई शिक्षा नीति पर भी विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
Facebook Comments