15 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार को केवल चारागाह समझकर लूटा है: के.के शर्मा

पटना:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के॰ के॰ शर्मा ने बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रही है  । प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने संगठन को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला है ।  पिछले 3 दिनों से लगातार पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद हमें ऐसा लगा कि बिहार मे एनसीपी के लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं की एक बहुत बड़ी फौज है , जिनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव जीत सकते हैं ।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय नवल किशोर शाही नेतृत्व  करेंगे ।  बिहार मामलों के प्रभारी महासचिव के के शर्मा ने आगे कहा कि पिछले 15 वर्षों में बिहार में एनडीए सरकार ने बिहार को केवल चारागाह समझकर लूटा है  । बिहार में 25 प्रमुख    मिलो को बंद कर दिया गया है ,   जिसके कारण 12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं , बेजगार हुए हैं । , श्री शर्मा ने कहा कि महिलाओं नौजवान पिछड़े दलितों के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा

एनसीपी  संपूर्ण विकास की बात करेंगी ,  हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने तक संघर्ष करेंगे , झूठा आश्वासन नहीं देंगे । किसानों के लिए उचित कदम उठाया जाएगा और आज सुप्रिया सुले जी का जन्मदिन है मैं सभी देशवासियों को सुप्रिया सुले की जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं ।

Facebook Comments