बिहार में तेजस्वी यादव ने दागी मंत्रियों की सूची विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एकबार फिर कहा कि नीतीश मंत्रिमंडल में 64 प्रतिशत मंत्री दागी हैं। उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को इन दागी मंत्रियों की सूची सौपी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि दो दिन पहले जब उन्होंने सदन में दागी मंत्रियों की जिक्र किया था, तब विधानसभा अध्यक्ष ने तथ्य की मांग की थी। इस वजह से मैंने वैसे मंत्रियों की सूची सौंप दी है।

Facebook Comments