निर्माण की बढ़ती क्षमताएं देश में रोजगार के निर्माण को बढ़ाती है: PM मोदी
Date posted: 5 March 2021

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम पर वेबिनार को संबोधित कर रहे है। उन्होंने कहा, निर्माण की बढ़ती क्षमताएं देश में रोजगार के निर्माण को बढ़ाती हैं, भारत इसी अप्रोच के साथ तेज़ी से काम करना चाहता है। इस सेक्टर में हमारी सरकार निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक के बाद एक सुधार कर रही है।
हमारी सरकार मानती है कि हर चीज़ में सरकार का दखल समाधान के बजाय समस्याएं ज़्यादा पैदा करता है। इसलिए हम सेल्फ रेगुलेशन पर जोर दे रहे हैं। इस वर्ष हमारा इरादा केंद्र और राज्य स्तर के 6,000 से ज़्यादा अनुपालन (Compliances) को कम करने का है।
Facebook Comments