भाजपा सरकार में द्योग चौपट, रोजगार चौपट, महंगाई चरम पर: प्रियंका गांधी

मुरादाबाद:  कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अंधकार है, इस अंधेर नगरी का चौपट राजा है। वे कहते हैं कि प्रदेश आगे बढ़ रहा है, जबकि सब पीछे जा रहा है।

गुरुवार को मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। कहा कि उद्योग चौपट, रोजगार चौपट, महंगाई चरम पर है। प्रदेश पीछे जा रहा है। फिर भी वह कह रहे हैं कि राज्य आगे बढ़ रहा है। अंधेर नगरी है।

Facebook Comments