IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराया

IPL 2020 के पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया है। डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है। पिछली बार मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से शिकस्त दी थी। इससे पहले मुंबई 2017, 2015 और 2013 में चैम्पियन बनी थी।

Facebook Comments