IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बैंगलोर की टीम ने देवदत्त पडिक्कल की 74 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

Facebook Comments