जनशक्ति सेवा समिति की मासिक बैठक में उठा शहर और गांव की विद्युत् कटौती का मुद्दा
Date posted: 29 May 2019
जनशक्ति सेवा समिति की मासिक बैठक जनशक्ति सेवा समिति के सेक्टर-50 स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से नोएडा शहर और ग्रामीण में हो रही विद्युत कटौती के विषय में पत्र लिखा जायेगा और जनशक्ति सेवा समिति की एक टीम प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मिलेगी।सेक्टर-30 पी. जी. आई. हॉस्पिटल के डायरेक्टर और सीईओ की शिकायत है कि उनके हॉस्पिटल में कमर्शियल बिल आ रहा है जिसके सम्बन्ध में जनशक्ति सेवा समिति के लोग अधीक्षण अभियंता से मुलाक़ात कर इस समस्या का समाधान करेंगे।
सिटी सेंटर सेक्टर-32 पर खड़े होने वाले ऑटो से सुबह और शाम वह बुरी तरह जाम रहता है जिससे काफी अवरोध उत्पन्न होता है और इस विषय में पुलिस अधीक्षक यातायात को पत्र लिखकर नियमित रूप से पुलिस की व्यवस्था कराइ जाएगी ताकि जाम की स्थिति सामान्य रहे। सेक्टर-5 में चल रही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी पर अवैध लोगों ने कब्ज़ा कर रखा है, इस विषय में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर अवगत कराया जायेगा और जल्द से जल्द डिस्पेंसरी चालू कराइ जाएगी। नोएडा शहर में अधिकतर यु-टर्न पर साइन बोर्ड नहीं लगे है जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसी क्रम में प्राधिकरण को पत्र लिखकर प्रत्येक यूटर्न पर साइन बोर्ड लगाने का अनुरोध किया जायेगा। सेक्टर-31 और 36 की दोनों तरफ लोगों ने कब्ज़ा कर रखा है उसको हटाने के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा जायेगा।
बैठक में समिति के चेयरमैन रवि कांत मिश्रा, मुख्य संरक्षक अनिल मिश्रा, संरक्षक जे. एस. अरोड़ा, महासचिव शिवलाल सिंह, नरेश प्रधान, शैलेन्द्र बरनवाल, चंद्र प्रकाश गौड़, मोहन वर्मा, लायन सुनील सेठी, नरेंद्र चोपड़ा, रोहित बेरी, अविनाश यादव आदि उपस्भथित थे।
Facebook Comments