हनीट्रैप में फंसा ग्रेटर नोएडा का जल निगम अधिकारी, महिला ने मांगी 15 की फिरौती

ग्रेटर नोएडा:  बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर में रहने वाले दिल्ली जल निगम अधिकारी को हनीट्रैप में फंसा कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि महिला ने अपने दोस्तों को फर्जी पुलिस के रूप में भेजकर पीड़ित को धमकाया और उस पर फिरौती की रकम देने का दबाव बनाया। आरोपितों ने करीब दो लाख की वसूली कर भी ली थी।इसी बीच पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपित महिला नीरज व उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पीड़ित जल निगम में कार्यरत हैं। कुछ दिनों पहले पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसको एक महिला पिछले कई दिनों से परेशान कर रही है। महिला ने उसको हनीट्रैप में फंसाया था।महिला उसके साथ मथुरा भी घूमने गई थी। वहां उसने कई अलग-अलग तरह के वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित महिला 15 लाख रुपये की मांग कर रही थी। जिसमें से करीब दो लाख रुपये आरोपित महिला ने वसूल लिया था। अन्य शेष रकम नहीं मिलने पर महिला ने जल निगम अधिकारी को बदनाम करने की धमकी दी थी।

Facebook Comments