CM नीतीश के जन्मदिन पर जदयू मना रहा ‘विकास दिवस’, तेजस्वी ने दी बधाई

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बाधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को उनकी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) ‘विकास दिवस’ के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में 70 पौंड का केक भी काटा जाएगा। नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पटना की सडकों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सुखी और दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।”

Facebook Comments