जेपी नड्डा ने कोरोना से मणिपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक
Date posted: 14 May 2021
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर एस.टिकेंद्र सिंह का गुरुवार को कोविड-19 से निधन हो गया। इंफाल के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले वर्ष जून में उन्हें पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
Facebook Comments