जेपी नड्डा आज पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों संग करेंगे मंथन
Date posted: 10 September 2020
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों व संगठन मंत्रियों की आज 10 सितम्बर को सायंकाल 6 बजे बैठक होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुडकर परिचयात्मक बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा करेेगें।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह करेगें। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. सुनील बंसल सहित प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्री डिजिटल माध्यम से सम्मिलित होगें।
Facebook Comments