पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व विलीन, बेटे राजवीर ने दी मुखाग्नि

अलीगढ़/बुलंदशहर:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित बंशी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी।

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर नरौरा के बसी घाट पर अग्नि को समर्पित कर दिया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। इससे पहले गंगा किनारे बनी चिता पर पार्थिव शरीर रखे जाने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मंत्री स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत तमाम हस्तियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी।

Facebook Comments