मेरठ: कर्मवीर सिंह और अनिल कुमार ने “माधव सुविधा केन्द्र” का किया उद्घाटन

मेरठ: शहर के साबुनगोदाम में माधव सुविधा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री अनिल कुमार ने केन्द्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उधर, वार्ड-51 के बूथ संख्या-231 मुल्तान नगर से भाजपा नेताओं ने ‘मेरा पोस्टकार्ड पीएम को अभियान की महानगर के बूथों पर अभियान की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन समारोह को लेकर भाजपा की ओर से सेवा ही समर्पण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत ही भाजपा पार्षद दीपिका गुप्ता के साबुन गोदाम स्थित कार्यालय में माधव सेवा केन्द्र की शुरुआत की गई। भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री अनिल कुमार ने केन्द्र का उद्घाटन किया। इस केन्द्र में प्रदेश और केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों तक आसानी से पहुंचाया जाएगा। यह केंद्र निशुल्क संचालित रहेगा। इस मौके पर भाजपा के पश्चिम क्षेत्र कार्यालय प्रभारी अभय सिंह, अमित मूर्ति, बूथ अध्यक्ष पुकार अग्रवाल, डीके शर्मा, नरेश गर्ग, अशोक गुप्ता, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के 20 वर्ष को लेकर लेकर ‘मेरा पोस्टकार्ड पीएम को अभियान की शुरुआत भी की।

Facebook Comments