दिल्ली भाजपा किसान मोर्चों के बुलंद इरादों के सामने केजरीवाल सरकार ने घुटने टेके

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के संघर्ष के आगे केजरीवाल सरकार ने घुटने टेक दिए और बे-मौसम बारिश की वजह से किसानों के बर्बाद हुए फसल का मुआवजा देने का ऐलान आखिरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करना ही पड़ा।

आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली देहात के किसानों के साथ प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष  विनोद सहरावत के नेतृत्व में जिस तरह से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया और पिछले दो महीनों से भाजपा किसानों के साथ मिलकर लगातार उनके संघर्ष में साथ है, उसी का नतीजा है कि आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों के बर्बाद हुए फसल का मुआवजा देना पड़ा है, लेकिन जिस तरह से किसानों को नुकसान हुआ है, उसके अनुसार यह मुआवजा काफी नहीं है। इसलिए मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए ताकि किसानों को उनके बर्बाद हुए फसल के अनुसार भरपाई मिल सके।
श्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देहात के लोगों के लिए भाजपा कटिबद्ध है एवं संघर्षरत है। यह किसानों की जीत है और भारतीय जनता पार्टी आगे भी इसी तरह से किसानों के हर संघर्ष में साथ रहेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चेताया कि अपने वायदे के अनुसार अगर मुख्यमंत्री द्वारा अगले 45 दिनों के अंदर मुआवजे के पैसे किसानों के एकाउंट में नहीं आए तो भाजपा फिर से किसानों के साथ सड़कों पर होगी।

Facebook Comments