भाजपा के संघर्ष के सामने केजरीवाल को हार माननी पड़ी, अब पूरा दिल्ली मनाएगा छठ

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली में छठ महापर्व मनाने को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्वांचल मोर्चा को मिली जीत पर बधाई देते हुए कहा कि छठ जैसे महापर्व को रोकने का केजरीवाल सरकार द्वारा प्रयास असफल रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं और छठ पूजा में आस्था रखने वाले सभी भक्तों की आज जीत हुई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर यह कहा गया है कि छठ पूजा मनाने के लिए समय अनुकूल है और छठ पूजा मनाए जाने पर लगा प्रतिबंध हटाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के इस फ़ैसले को भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यू-टर्न बताते हुए कहा कि जो केजरीवाल दो दिन पहले पूरी जोर के साथ छठ महापूजा मनाए जाने के खिलाफ़ थे आज पूर्वांचल वासियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले कई दिनों से किया गया संघर्ष आज रंग लाया है। अब दिल्ली के सभी भागों में छठ महापर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

Facebook Comments