केजरीवाल गुजरात दौरे में दिल्ली के फर्जी विकास मॉडल की बात कर रहे: कांग्रेस

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अहमदाबाद दौरे में कही गई बातों पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल गुजरात दौरे के दौरान दिल्ली मॉडल की बात कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल एक दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। वहीं गुजरात के लोग सोचते हैं कि अगर दिल्ली में बिजली, पानी और अस्पतालओं की व्यवस्था अच्छी हो सकती है तो यहां क्यों नहीं हो सकती है।

Facebook Comments