केशव प्रसाद मौर्य ने 77 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

लखनऊः  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व जनपद मैनपुरी के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज मैनपुरी के सर्वागींण विकास हेतु 138 करोड़, 42 लाख रू. की लागत की 77 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया, जिसमें 71 करोड़, 92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 02 सेतु, 27 मार्गों का शिलान्यास एवं 66 करोड़, 50 लाख रू. की लागत से निर्मित 03 सेतु 45 मार्गों का लोकार्पण सम्मिलित है, शहर के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु उन्होने मैनपुरी शहर में नया बाईपास एवं आलीपुर खेड़ा में अधूरे बाईपास के कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा भी की।

उन्होने 253.80 लाख की लागत से विधान सभा क्षेत्र भोगांव के सुल्तानगंज में नगला कांकन के निकट काली नदी पर सेतु, 130.66 लाख की लागत से हिमायूंपुर से हसरा मार्ग पर स्थित नाले पर आरसीसी लघु सेतु, 112.04 लाख की लागत से नगला हरीसिंह मौजा पचावर के निकट अरिन्द नदी पर आरसीसी लघु सेतु, 166.96 लाख की लागत से जीटी मार्ग किमी. 282 से नगला बंजरान मार्ग, 202.31 लाख की लागत से गांगसी नहर पर मानपुर पुलिया से रानीपुर तक नहर की पटरी निर्माण, 217.88 लाख की लागत से बेवर-इटावा मार्ग पर कुसमरा पेट्रोल पंप के निकट से माइनर की पटरी होते हुये रायहार मार्ग का निर्माण, 56.56 लाख की लागत से किशनी-रामनगर मार्ग से मधुपुरी मार्ग के निर्माण, 56.73 लाख की लागत से किशनी, रठे मार्ग से डबहा मार्ग का निर्माण, 56.98 लाख की लागत से मैनपुरी-भांवत, किशनी मार्ग किमी. 26 से मरिहार मार्ग का निर्माण, 184.25 लाख की लागत से मैनपुरी-भांवत, किशनी मार्ग महिगवां-लालुपुर मार्ग से रम्पुरा, बदनपुर मार्ग का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री ने 57.80 लाख की लागत से मैनपुरी-कुसमरा मार्ग से सकरामपुर मार्ग, 44.33 लाख की लागत से किशनी-रामनगर, विशुनगढ़ मार्ग से बदेही किमी. 02 से झबरा मार्ग, 45.90 लाख की लागत से कुम्हौल-लैगांव मार्ग से मदनामऊ मार्ग से जगदीपुर मार्ग, 48.79 लाख की लागत से किशनी-रामनगर, विशुनगढ़ मार्ग से मदनापुर से नगला मेक मार्ग, 72.21 लाख की लागत से मैनपुरी-कुसमरा, रामनगर, सौरिख मार्ग से नगला मधुपुरी मार्ग, 46.80 लाख की लागत से मैनपुरी-कुसमरा, रामनगर, सौरिख मार्ग से पहाड़पुर मार्ग से द्वारिकापुर मार्ग, 77.69 लाख की लागत से इलाहबांश-अटियां मार्ग से भारापुर मार्ग, 43.69 लाख की लागत से बसैत-गपकापुर केवल मार्ग से गुसाई मार्ग, 49.25 लाख की लागत से विशुनगढ़ मार्ग से भदेही मार्ग, 91.11 लाख की लागत से भांवत-किशनी मार्ग से रूपपुर-खिरिया मार्ग, 49.32 लाख की लागत से रामनगर-विशुनगढ़ मार्ग से भदेही-मदनापुर मार्ग, 63.44 लाख की लागत से कुसमरा-रामनगर, सौरिख मार्ग से कामले बम्बा की पटरी मार्ग तथा 44.72 लाख की लागत से उझैया मार्ग से ज्वाला नगर मार्ग के चैड़ीकरण/सुदृढीकरण तथा सौदर्यकरण के कार्य का  लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री ने 142.32 लाख की लागत से दन्नाहार, कुचैला बाया टिण्डौली मार्ग के किमी. 06 पर अरिन्द पर लघु सेतु का निर्माण, 107.81 लाख की लागत से जीटी रोड से किन्हावर, रंगपुर, नगला कल्लू मार्ग, 178.17 लाख की लागत से शिकोहाबाद-भोागंव मार्ग से पुसैना मार्गस से प्यारपुर मार्ग, 113.83 लाख की लागत से नगला शीशम से बनहर मार्ग, 73.55 लाख की लागत से छाछा से आलीपुर होते हुये सिंधिया चैराहा मार्ग से आजादनगर मार्ग पर लघु सेतु, 78.60 लाख की लागत से सिरसागंज-किशनी मार्ग से लाखनमऊ मार्ग, मिलिक मार्ग, 62.51 लाख की लागत से घिरोर-पाड़म मार्ग किमी. 07 से टिकुरई मार्ग, 43.12 लाख की लागत से सारा-सिमरई मार्ग से तेजापुर मार्ग, 45.03 लाख की लागत से जटपुरा से शाहजहांपुर मार्ग, 44.96 लाख की लागत से बागपुर से नगला मुकुंद मार्ग सहित 29 कार्यों का शिलन्यास भी किया। उन्होने लोक निर्माण विभाग द्वारा विगत चार वर्षों में कराये गये विकास कार्यों पर आधारित विकास के चार वर्ष सम्बन्धी पुस्तिका का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर आबकारी मद्य निषेध मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप चैहान, पूर्व विधायक अशोक चैहान, नरेन्द्र सिंह राठौर, अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा देवी, अरविन्द तोमर, पे्रम सिंह शाक्य, रामबाबू सिंह कुशवाह, आलोक गुप्ता, शिवदत्त भदौरिया, अनुजेश प्रताप, भूपेन्द्र यादव, बलवीर धनगर, अपर जिलाधिकारी बी.राम, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, ज्वांइन्ट मजिस्ट्रेट ऋषिराज, अधीक्षण अभियंता लो.नि. परवेज अहमद, अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments