कोविड कर्फ्यू: मानव सेवा में जुटे हैं दिल्ली भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता

नई दिल्ली:  वर्तमान कोविडकाल बहुत ही भयावह और भाजपा परिवार को भी इससे काफी क्षति हुई है जिसमे प्रमुख नाम है प्रदेश मंत्री संतोष गोयल का। भयावह वातावरण एवं साथी कार्यकर्ताओं को हो रही क्षति के बावजूद भी दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं का मानव सेवा उत्साह बना हुआ है। अनेक पार्टी कार्यकर्ता कोविड पीड़ित परिवारों के साथ ही श्रमिकों एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के लिये रसोई चला रहे हैं तो कुछ अन्य लोगों को दवायें एवं आक्सीजन उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास कर रहे हैं तो पार्टी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय जन जागरण अभियान चला रही है।

प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी डॉ. अलका गूर्जर, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं संगठन महामंत्री सिद्धार्थन नियमित रूप से प्रदेश संगठन एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सम्पर्क कर कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों से जुड़ने को प्रेरित कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर “मेरा बूथ कोरोना मुक्त वैक्सीनेशन युक्त“ अभियान प्रारम्भ किया गया है।
केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जो राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हैं के आलावा दिल्ली के सांसद श्रीमती मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह आक्सीजन प्लांट लगवाने के लिये आगे आये तो दवायें उपलब्ध करा रहे श्री गौतम गम्भीर तो आजकल मिस्टर फैबी फ्लू के रूप में प्रसिद्ध हैं। सांसद मनोज तिवारी एवं हंसराज हंस संगठन के माध्यम से सेवा कार्य चला रहे हैं।
प्रदेश स्तर पर पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर स्थापित किये हैं जिनके माध्यम से कोविड पीड़ित परिवारों को डाक्टरी सलाह एवं रसोई भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस कार्य का संयोजन प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह कर रहे हैं। रोज लगभग 9000 कोरोना पीड़ित परिवारों के 35000 सदस्यों तक रसोई भोजन पहुँचाने के आलावा अलग अलग दिन लगभग 15 से 20 हजार श्रमिक एवं निम्न आय वर्ग के लोगों तक भोजन पहुँचाया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं विजेंद्र गुप्ता के साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी और सभी विधायक आदि कोरोना पीड़ितों को अस्पताल बेड दिलवाने के लिये सतत प्रयास कर रहे हैं।
कठिन समय मे लोगों को दवा एवं आक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिये प्रदेश पदाधिकारी नवीन कुमार, तेजेन्द्र पाल सिंह बग्गा, हरीश खुराना, सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी, गौरव खारी, वासू रूखड़, अभिमन्यु त्यागी आदि सक्रिय नजर आते हैं।
भोजन वितरण कार्य में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के आलावा रेखा गुप्ता, प्रवीण शंकर कपूर, राघव मंडल आदि सक्रिय योगदान कर रहे हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल एवं सतीश गर्ग काढा वितरण पर ध्यान दे रहे हैं।
मरीजों को ब्लड एवं प्लाजमा उपलब्ध करवाने में सहयोग का कार्य जयवीर राणा, विक्रम बिधूड़ी एवं संजीव शर्मा देख रहे हैं।
पार्टी पदाधिकारी पुनीत अग्रवाल, विनीत गोयका, अदितय झा, खेमचंद शर्मा, नीतू डबास, ऋचा पांडे मिश्रा आदि सक्रियता से सोशल मीडिया पर लोगों की मदद कर रहे हैं।

Facebook Comments