भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश महासचिव बने कृष्ण नागर

नोएडा:  भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कृष्ण नागर निवासी जगनपुर को संगठन का उत्तर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है नियुक्ति पत्र देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा की कृष्ण नागर संगठन का जुझारू और मेहनती कार्यकर्ता है उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए संगठन ने उन्हें उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी है |

संगठन उनके उज्जवल भविष्य एवं संगठन को मजबूत बनाने और जिले एवं प्रदेश स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद करता है इस मौके पर संगठन के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि जो जिम्मेदारी आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दी है उसको बड़ी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर संगठन को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम करेगे।इस मौके पर रामपाल अंबावता,बृजेश भाटी,अजब सिंह,विनय तालान,प्रवीण अंबावता,डॉ विकास प्रधान,लोकेश भाटी अमित अवाना संजय कसाना विपिन कसाना सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments