भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्री महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ

नोएडा: निरंजनी अखाड़ा , ब्रम्हचारी कुटी गेझा आश्रम, विवेक विहार के सामने सेक्टर 82 में आयोजित महालक्ष्मी यज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कार्यक्रम के संयोजक राघवेंद्र दुबे ने बताया कि शनिवार 8 दिसंबर को 11 बजे से भव्य कलश यात्रा बैंड बाजा के साथ निकली जाएगी जो कि सेक्टर 82 एवं 93 में घूमती हुई पुनः कथा स्थल पहुंचेगी।

यह आयोजन 8 दिसंबर से प्रारंभ होकर 16 दिसंबर तक चलेगा। महाकाल की नगरी उज्जैन से पधारे सरस कथा वाचक श्रद्धेय पंडित अतुल प्रेम जी महाराज के श्रीमुख से भक्तजन  सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक नित्य अमृत रूपी कथा का रस पान कर सकेंगे वहीं यज्ञाचार्य पंडित महेश पाठक शास्त्री के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राम्हणों द्वारा सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री महालक्ष्मी यज्ञ कराया जाएगा। राघवेंद्र दुबे ने बताया कि महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में यह आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य समाज एवं नई पीढ़ी में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह कर सद्मार्ग की तरफ प्रेरित करना है। यज्ञ एवं श्रीराम कथा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के देवेंद्र गुप्ता, सुशील पाल, रवि राघव, विष्णु शर्मा,शिवव्रत तिवारी, रमेश वर्मा, संजय पांडे,हरि जी, संजय शुक्ला, मनोज गोयल, विपिन अग्रवाल, रामवीर यादव,संजय राउत, अर्जुन प्रजापति, बबलू चौहान,बीबी मिश्रा, पंकज झा, मुरारी झा, एस के मिश्रा, संदीप पाठक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments