योगी सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक लखनऊ के PGI में भर्ती
Date posted: 9 August 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक को सोमवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत की शिकायत है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है। पाठक को आईसीयू में रखा गया है। अभी तक वह अपने आवास पर आइसोलेट थे।
Facebook Comments