भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस, आप और बसपा के नेता हुए शामिल

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज यहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बसपा से आए 25 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया। आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जिसके कार्यकर्ता हमेशा जनता के हित में काम करते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां हमेशा गरीब, महिला, दलित और पिछड़े वर्ग के कल्याण की रही है और इसका लाभ इन वर्गों के लोगों को बराबर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि शाहबाद क्षेत्र में सीवर, पानी और अन्य विकास कार्य बिल्कुल नहीं हुए हैं। हालांकि यहां सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं। भाजपा समस्याओं के हल के लिए काम करती है जबकि आम आदमी पार्टी समस्याएं पैदा करती है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का साथ देने और उसे मुख्यधारा में जोड़ने और सुविधाएं सुलभ कराने का प्रयास किया है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके शामिल होने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लोग छोड़ रहे हैं। चूंकि इनकी नीतियां जनविरोधी हैं और लोग को भी अब यह सब समझ में आ रहा ळें

Facebook Comments