लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक चौधरी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने लखनऊ आवास पर लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर को उनके समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी का पट्का पहनाकर अभिषेक चौधरी गुर्जर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि अभिषेक चौधरी के भाजपा में सम्मिलित होने से पार्टी मजबूत होगी। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व भाजपा की अंत्योदय व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचार धारा से प्रभावित होकर अभिषेक चौधरी के बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने में बल मिलेगा। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री  सोमेन्द्र तोमर उपस्थित रहे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अभिषेक चौधरी ने कहा कि लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी जमीनी हकीकत से कट चुके है वे लगातार पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। जबकि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब कल्याण के काम कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पार्टी की नीति व सिद्धान्तों के अनुसार कार्य करते हुए भाजपा के एक सिपाही के रूप में काम करूंगा।

Facebook Comments