एम.एस.एम.ई. इकाईयों के माध्यम से 25 लाख रोजगार सृजन हुआ है: सहगल

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना के बचाव हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाये। उन्होंने कहा है कि सर्दी का मौसम आ रहा है, इस मौसम में विशेष तौर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब तक कोरोना की कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक पूरी सतर्कता और सावधानी बरतना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिये है कि ज्यादा से ज्यादा फोकस टेस्टिंग पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम आ रहा है राजस्व विभाग को निर्देश दिये गये है कि समय से कम्बल खरीद लिया जाए।
सहगल ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधिया तेजी से चले इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। अधिक रोजगार सृजन के लिए भी कदम उठाये जा रहे है। प्रदेश में अद्यतन 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,753 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक लगभग 5.82 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,541 करोड रूपये के ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन इकाईयों के माध्यम से 25 लाख रोजगार सृजन हुआ है।

सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार कई वरिष्ठ अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की गयी है। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी।

प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 42 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 04 गुना है। उन्होंने बताया कि 106 मक्का क्रय केन्द्र स्थापित किये जा रहे है तथा मूंगफली के भी क्रय केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। खाद्य विभाग तथा कृषि उत्पादन को खाद्य सामग्री के दाम नियंत्रित करने के निर्देश दिये गये है।

Facebook Comments