महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध बांग्लादेश प्रवासी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 8 गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) मुंबई ने बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एटीएस की कालाचौकी इकाई को नवंबर में गुप्त जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश का नागरिक अकरम खान (28) मुंबई में अवैध तरीके से रह रहा है और अपने देश के लोगों को भारतीय पासपोर्ट हासिल करने में मदद कर रहा है।

उसे सेवरी से गिरफ्तार किया गया है और उसका असली नाम अकरम नूर अलाउद्दीन नबी शेख है, जो बांग्लादेश के नोआखाली जिले का रहने वाला है।

Facebook Comments