समाज के लिए प्रेरणा हैं महर्षि वाल्मीकि: दुष्यंत गौतम

नई दिल्ली:  भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश कर्यालय में भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती के शुभ अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं समाज के बुद्धिजीवी व्यक्तियों का सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवम सांसद दुष्यंत गौतम, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री एल. मुर्गन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और मोर्चे के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल उपस्थित थे। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मोर्चे के सभी प्रदेश पदाधिकारी व मोर्चे के सभी जिला अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन मोर्चे के प्रदेश महामंत्री  कर्मवीर चन्देल ने की।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि हम सब के लिए एक प्रेरणा श्रोत है। उनका जीवन हमें कलम की ताकत का एहसास कराता है क्योंकि वाल्मीकि समाज एक ऐसा समाज है जिसने मुगल शासन के वक्त भारतीय सभ्यता और संस्कृति को बचाने का काम किया है। आज उनकी जयंति पर सिर्फ उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने से सही मायनों में उन्हें श्रद्धांजलि नहीं होगी बल्कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि हमें किस दिशा में और क्यों जाना है। आखिर हमारा देश कैसे सुरक्षित रहेगा।
गौतम ने कहा कि आज भी जिस तरह से अनुसूचित समाज को कई तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं लेकिन अब झूठे प्रलोभन में अनुसूचित समाज कभी नहीं आनें वाला। प्रलोभन से दूर अगर कोई हमारे बच्चों का समाधान करेगा, हमारी महिलाओं की सुरक्षा करेगा और देश के मुख्यधारा में लाकर देश निर्माण में योगदान देने का काम करेगा हम उसी के साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज वाल्मीकि समाज को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का जो महत्वपूर्ण कार्य किया गया है, पूरा समाज उनका आभार व्यक्त करता है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के जीवन से हमें कई तरह की प्रेरणा मिलता है। उनका जीवन हमें एकजुटता का संदेश देती है। गुलामी के दिनों में भी उन्होंने कभी भी किसी दवाब, डर, लालच या स्वार्थ में आकर कभी भी अपने वसूलों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने हमेशा ही अपनी संस्कृति और सभ्यता को सर्वोपरि रखा और महर्षि वाल्मीकि के सिद्धांतों पर चलकर आज अनुसूचित समाज एक सशक्त और सिद्धांतवादी समाज के रुप में खुद को स्थापित करने में सफल रहा है।
श्री गुप्ता ने प्रधाननमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद बहुत सारे काम समाज के कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित समाज के लिए वाल्मीकि बंधुओं के लिए किए हैं, वह सभी जानते हैं। आज दिल्ली नगर निगम भी कई ऐसे काम कर रहा है जिससे वाल्मीकि समाज के लोगों को उसका विशेष फायदा मिल रहा है। इतना ही नहीं आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी एक विशेष अभियान चलाएगी जिसमें वाल्मीकि समाज के अंदर किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी द्वारा बैठाए गए भ्रम को दूर करने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य और केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुर्गन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Facebook Comments