महेन्द्र सिंह ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह एवं राज्यमंत्री  बलदेव सिंह औलख ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। दीपावली की पूर्व संध्या पर जारी एक शुभकामना संदेश में दोनो मंत्रियों ने कहा है कि दीपावली का त्योहार हमारी समृद्धि परम्परा एवं गौरवशाली अतीत का हिस्सा है। यह पर्व असत्य पर सत्य, कटुता पर सरलता, अंधकार पर प्रकाश एवं अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इसके साथ ही शत्रुता पर सद्भाव एवं सरलता का द्ययोतक भी है।
मंत्रियों ने अपने संदेश में यह भी कहा है कि भगवान श्रीराम चन्द्र जी 14 वर्ष के वनवास एवं लंका के विजय के पश्चात अयोध्या लौटे थे और उस दिन आमावस्या थी। अयोध्या वासियों ने आगमन की खुशी पर दीप जलाकर अयोध्या को प्रकाशमय कर दिया था। उसी परम्परा के रूप में दीपावली का पर्व पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई देकर सुख, समृद्धि की कामना करते हैं।

Facebook Comments