समाजवादी पार्टी की प्रमुख नेता अपने समर्थको सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में बुधवार को समाजवादी पार्टी की प्रमुख नेता ने बडी़ संख्या में अपने समर्थको सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के समक्ष समाजवादी पार्टी से देवरिया की सलेमपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी व सपा की वरिष्ठ नेता विजय लक्ष्मी गौतम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डा. दिनेश शर्मा ने सभी नवागन्तुकांे का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाए।

विजय लक्ष्मी गौतम के साथ पूर्व छात्र नेता व पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ललन सिंह, सपा नेता अवधेश यादव, विजय बहादुर गुप्ता, सूर्यचन्द्र कुशवाहा, प्रेमशंकर तिवारी, मु.जमील खान, अहमद रजा खान ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

डा. दिनेश शर्मा ने नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरा प्रदेश लाभान्वित हुआ हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बयार चल रही हैं। सपा, बसपा ने अपने शासनकाल में कुशासन देने का काम किया। जबकि भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास की नीति से गांव, गरीब, किसान के जीवन में  खुशहाली लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ हमें जन-जन तक केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारांे के जनकल्याणकारी कार्यो के साथ हमें लोक दरबार में पहंुचना है। आप सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी के जिला नेतृत्व के साथ मिलकर काम करें और गांव, गरीब, किसान, नौजवान की कल्याणकारी सरकार बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री डा. महेन्द्र सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह , प्रदेश महामंत्री जे.पी.एस. राठौर जी, सांसद संजय सेठ, सांसद रवीन्द्र कुशवाहा जी तथा पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहें।

Facebook Comments