जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला उम्मीदों से भरा आम बजटः मंगल पांडेय
Date posted: 1 February 2021
पटना: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आज पेश आम बजट को जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला उम्मीदों से भरा बताया है। पांडेय ने कहा कि इस बजट में न सिर्फ कृषि, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी एनडीए सरकार ने दरियादिली दिखाते हुए कई गुणा की बढ़ोतरी की है, जो आने वाले समय मंें आत्मनिर्भर भारत अभियान को और गति प्रदान करेगा। इस बहुआयामी बजट के लिए मंत्री श्री पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि भारत दुनिया में एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में पहचान बना चुका है।
पांडेय ने कहा कि हेल्थ केयर के लिए करीब 94 हजार करोड़ से बढ़ा 2.23 लाख करोड़ रुपये करने का एलान कर केंद्र ने स्वास्थ्य सुविधाओं को तकनीक से जोड़ते हुए और सुदृढ़ करने का प्रयास है। वहीं कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये और जरूरत पड़ने पर और ज्यादा फंड दिये जाने की घोषणा देश को कोरोना मुक्त बनाने में कारगर साबित होगा।
प्राइमरी, सेकेंडरी और टेरटियरी हेल्थकेयर के लिए पहले से मौजूद योजनाओं के अलावा एक नई केंद्रीय पोषित स्कीम आत्मनिर्भर हेल्थ योजना से लोगों को बीमारी के इलाज में आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 64 हजार 180 करोड़ रुपये का आवंटन कर वैसे लोगों में आशा की किरण जगायी है, जो उपचार से वंचित रह जाते थे। इसका लाभ न सिर्फ देश के लोगों को, बल्कि बिहार के 12 करोड़ लोगांे को भी मिलेगा।
Facebook Comments