“मिशन दो करोड़ कायस्थ ” के बिहार अध्यक्ष बनाये गए मनोज लाल दास मनु
Date posted: 30 September 2020
सामाजिक व राजनितिक कार्यकर्ता मधुबनी जिले के मधेपुर निवासी पटना में रह रहे मनोज लाल दास मनु “मिशन दो करोड़ कायस्थ ” के बिहार इकाई के अध्यक्ष बनाये गए है। “मिशन दो करोड़ कायस्थ” के अंतरास्ट्रीय के प्रमुख रजनीश
रायजादा ने मनु को अध्यक्ष बनाते हुए जल्द प्रदेश कमिटी का गठन कर संगठन को बिहार में मजबूती देने ,मुख्य लक्ष्य को पूरा करते हुए होने बाले चुनाव में मिशन की भूमिका को स्पस्ट करे।
नेपाल के अनिल कर्ण “मिशन दो करोड़ कायस्थ” के अंतरास्ट्रीय संयोजक, भिलाई के राजेंद्र कर्ण को भारत के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष , दिल्ली के रमन कमल एवं पटना के राजेश कुमार कंठ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,अंजनी कुमार को राष्ट्रीय महासचिव ,वाराणसी के दास पुष्करजी को बुद्धिजीवी व सांस्कृतिक सेल के राष्ट्रीय संयोजक ,अजय कुमार कर्ण को कर्नाटका, मृत्युंजय नाथ कंठ को महाराष्ट्र ,प्रसून रंजन को गुजरात ,अवधेश कुमार को जम्मू इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
साहित्यकार शेफालिका वर्मा ,फिल्म से जुड़े विजय खरे पटना के कमल नारायण राष्ट्रीय सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत किए गए है । बिहार अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु ने अध्यक्ष बनाये जाने पर आभार ब्यक्त करते हुए कहा की देश रत्न राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि और लोकनायक जय प्रकाश नारायण की कर्मभूमि बिहार में कायस्थ समाज के उत्थान के लिए संगठन रुपरेखा तैयार करेगी।
शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में जल्द कार्यक्रम शुरू करेगी और प्रत्येक गुरुवार को कायस्थ समाज अपने आराध्य देव भगवन की चित्रगुप्त के पूजा आरती करने का अभियान समाज में शुरू करेगी । जल्द ही प्रदेश कमिटी का गठन साथियो से विचार विमर्श के बाद की जायेगी।
Facebook Comments