जदयू के प्रदेश सचिव बनने पर मनोज लाल दास को महिला प्रकोष्ठ ने सम्मानित की

मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतरास्ट्रीय बिहार महिला प्रकोष्ठ ने आज कंकड़बाग में जदयू के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर
मनोज लाल दास मनु को अभिनन्दन किया। अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्वेता श्रीवास्तब की अध्यक्षता और अनुपमा सिन्हा के संचालन में मनु को पेन सेट, गमछा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में श्री मनु ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कायस्थ समाज अपने गिरती राजनीति स्थिति को सुधारने के
लिये राजनीतिक दलों की सदस्यता ग्रहण करे। जब तक हम अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत नही करेंगे तब तक हम अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत नही कर सकते है।खासकर महिलाओं के लिये उनकी पार्टी और मुख्यमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिये संकल्पित है।पार्टी पदाधिकारियों में 33 प्रतिशत जगह महिलाओं को दिया गया है।

महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तब ने मनोज मनु को जदयू के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर शुभकामनाएं दी और
आशा ब्यक्त की वे आगे बढ़ते हुए समाज को आगे बढ़ाएंगे। मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतरास्ट्रीय के महासचिव वन्दना सिन्हा ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कायस्थ समाज को राजनीतिक लाभ पहुचाने में सफलता प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर रश्मि कुमारी, सिमा वर्मा,सुलभा सिन्हा, शशि बलधिहार, समीक्षा श्रीवास्तब, वीणा श्रीवास्तब,नूपुर प्रसाद,
करूणा सिन्हा, पारो सिन्हा, माला सिन्हा आदि उपस्थित थी।

Facebook Comments