दिल्ली की बसों में CCTV व जीपीएस लगाने का काम 8 महीने के बाद भाजपा सरकार करेगी: मनोज तिवारी

नई दिल्ली: दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता से 70 वायदे किये जिनमें एक था सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली में चलने वाली सभी बसों में सीसीटीवी व जीपीएस लगाने का दिल्ली के लोगों को अब इसके लिए एक लम्बा इंतजार करना पड़ेगा जिसका मुख्य कारण दिल्ली सरकार द्वारा की जा रही टेंडर प्रक्रिया का रद्द होना है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में सात से आठ महीने का समय लगेगा।

इस मुद्दे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में ऊलझाकर केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को धोखा दे रही है क्योंकि दो बार पहले भी टेंडर किया गया जिसमें एक नवम्बर, 2018 में किया गया और दुसरा इसी साल और दोनों का रद्द होना केजरीवाल सरकार की मंशा पर संदेह खड़ा करता है। आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी वायदों में यह कहा था कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को सुरक्षा की मद्देनजर सीसीटीवी व जीपीएस से लैस किया जायेगा लेकिन अब तो 5 साल पूरा होने में कुछ ही महीने शेष रह गये है तो कब केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों से किये अपने वायदें को पूरा करेगी। स्पष्ट है केजरीवाल चाहते तो कब का दिल्ली की बसों में सीसीटीवी व जीपीएस लग गये होते लेकिन आम आदमी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य दिल्ली की जनता को भ्रमित करना है ताकि वो मुख्य मुद्दों से दिल्ली के लोगों का ध्यान भटका सके।
श्री तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता से वायदे तो बहुत किये लेकिन उनको पूरा करने में वो पूरी तरह से फेल हुये है। केजरीवाल सरकार ने साढ़े चार वर्ष में केवल बसों में सीसीटीवी और जीपीएस के टेंडर करने व उसे रद्द करने में बिता दिये लेकिन दिल्ली की जनता के हितों के लिए कोई कार्यवाही नहीं की। आज के समय में दिल्ली की महिलाओं की  सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी व जीपीएस का होना बहुत जरूरी है जिसे दिल्ली सरकार को प्राथमिकता देकर सबसे पहले करना चाहिए था। लेकिन केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों के विश्वास पर कुठाराघात करते हुये इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसका परिणाम टेंडर का रद्द होना है। अगला टेंडर होने में आठ महीने का समय लग जायेगा और दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी मतलब साफ है केजरीवाल जानबूझ कर सोची समझी रणनीति के तहत काम न करने के बहाने खोज रहे है।
श्री तिवारी ने कहा कि झूठ बोलना और हर दिन नया झूठ बोलना आम आदमी पार्टी का संस्कार है। आम आदमी पार्टी ने सीसीटीवी, वाईफाई, नई बसे व बसों में मार्शल, 500 नये स्कूल और 20 नये कॉलेज खोलने का केवल वायदा किया पूरा करने के नाम पर आरोप प्रत्यारोप के अलावा कुछ भी नहीं किया है। केन्द्र में मोदी सरकार और दिल्ली विधानसभा में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो दिल्ली में सारे काम सुचारू रूप से होने लगेगें। पूरी दिल्ली की बसों में सीसीटीवी व जीपीएस लगाने का काम भाजपा सरकार करेगी ।
श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता समझदार है उन्होनें जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में फिर एक बार मोदी सरकार के लिए वोट किया और दिल्ली की सातों सीटों पर कमल खिलाया, दिल्ली विधानसभा में भी वो  भाजपा सरकार की पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बनाने के लिए मतदान करेगी।

Facebook Comments