कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ़्तार

नोएडा: अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को ईडी द्वारा संबंध किए जाने पर महानगर कांग्रेसी नोएडा के अध्यक्ष  राम कुमार तंवर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में नोएडा महानगर कांग्रेस नोएडा के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली एआईसीसी कार्यालय अकबर रोड पर पहुंचे जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फिरे सिंह नागर जी,संगठन मंत्री ललित,उपाध्यक्ष रिजवान चौधरी , महासचिव सोनू प्रधान, महासचिव जितेंद्र चौधरी,फिशरमैन अशरफ खान युवा नेता सचिन तंवर आदि लोग मौजूद रहे।

महानगर नोएडा के काँग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गाँधी के समर्थन में जाते हुए दिल्ली में  गिरफ्तार किया।गिरफ्तार हुए नेताओं में अनिल यादव,पवन शर्मा, चरण सिंह यादव, उदयवीर यादव, अवनीश शर्मा, जितेन्द्र चौधरी,  सेवा दल के पंडित अशोक शर्मा, देवेन्द्र भाटी, ऋषि गौतम, नीरज शर्मा, विपिन  यादव, सचिन  यादव, बबलू यादव,  दीपक शर्मा, दीपक यादव, मनीष  यादव,  राजेश मास्टरजी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

Facebook Comments