कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों में साक्षात्कार बाद चिकित्साधिकारियों की होगी नियुक्ति

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों में साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारी (जी0डी0एम0ओ0) एवं विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन करने वाले सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारियों एवं विशेषज्ञों की नियुक्ति साक्षात्कार बाद किया जाएगा।

निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना (श्रम चिकित्सा सेवाएं) प्रेम प्रकाश पाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन रिक्त पदों पर आवेदन करने वाले अधिकारियों का अन्तिम चयन चयन समिति द्वारा लिये गये साक्षात्कार के बाद किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि आवेदनकर्ताओं को साक्षात्कार की तिथि बाद में सूचित की जायेगी। साथ ही साक्षात्कार के समय आवेदकों को  अपने वांछित मूल अभिलेखों के साथ चयन समिति के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य है।

Facebook Comments