महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने मनाया छठ पर्व

नोएडा: सूर्योपासना और आस्था के महापर्व छठ पूजा पर महिला उन्नति संस्था के सदस्यों ने सैक्टर 110 में बने तालाब पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया।संस्था की जिला महासचिव वंदना झा ने बताया कि छठ पर्व पर सूर्योपासना का बहुत महत्व है और यह एक मात्र ऐसा पर्व है जिसमे अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना की जाती है।

इस अवसर संस्था के सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया।इस दौरान मनोज झा,सुषमा  झा,अंजू ओझा,आरती शर्मा,शालिनी दुबे,पंकज त्रिपाठी,मानस झा,देव कुमार चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments