यूपी में नारी सुरक्षा को लेकर नवरात्र से चलेगा मिशन शक्ति अभियान
Date posted: 12 October 2020
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कानून की सख्ती के साथ जनजागरण अभियान चलाने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र में 17 से 25 अक्टूबर तक नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
शारदीय नवरात्र से बासंतिक नवरात्र के राम नवमी तक चलने वाले इस विशेष अभियान में ग्राम पंचायत से लेकर औद्योगिक इकाइयों तक, स्कूल कैम्पस से लेकर सरकारी विभागों तक, दुर्गा पंडालों से लेकर रामलीला के मंच तक, हर जगह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के भाव को बढ़ाने के लिए मिशन रूप में काम किया जाएगा।
Facebook Comments