मोदी 2.0 में अर्थव्यवस्था होगी और मजबूत, समाज के सभी वर्ग होंगे लाभान्वित: राजीव रंजन

पटना:  मोदी सरकार की दूसरी पारी में अर्थव्यवस्था के और मजबूत होने का दावा करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा “यह देश के विकास के लिए सरकार का जज्बा ही है कि अपनी दूसरी पारी की शुरुआत होते ही सरकार ने 100 दिन के एजेंडे पर काम शुरू कर दिया है, जिससे सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को पूरा करने में कोई कमी नही हो. मोदी सरकार की दूसरी पारी में अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है, जिससे देश की एक-एक जनता सीधे तौर पर लाभान्वित होगी. याद करें तो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाली हैदुनियाभर में देश की साख मजबूत हुई है.

सरकार ने अपनी 133 क्रांतिकारी योजनाओं के माध्यम से देश में चतुर्दिक विकास की धारा बहाने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को भी ऐतिहासिक मजबूती प्रदान की है. यह मोदी सरकार के किए अथक परिश्रम का ही प्रतिफल है कि महज पांच वर्षों में ही भारत की गिनती दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में होने लगी है. आज भारत फ़्रांस जैसे विकसित देश को पीछे छोड़ दुनिया की 6ठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और इस साल के अंत तक ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवे स्थान पर कब्ज़ा जमाने वाला है. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसारमजबूत घरेलू खपत और निवेश से भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019 में 7.0 प्रतिशत और 2020 में 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो चीन से भी अधिक है.

वहीँ विश्व बैंक ने अपनी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट में सरकार द्वारा किये गये ढांचागत सुधारों की सराहना करते हुए भारत के दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहने की भविष्यवाणी की है. अब इस पारी में सरकार का उद्देश्य एक ऐसे समावेशी विकास को बढ़ावा देना है, जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी मिलेगा. सरकार द्वारा अब किए जाने वाले उपायों से देश में नौकरियों में बढ़ोतरी होगी, लोगों का व्यापार बढेगा और पहले से स्थापित स्वरोजगारों और उद्यमों को और मजबूत किया जाएगा. देश की आर्थिक समृद्धि बढ़ने का देश के नागरिकों को मिलने वाली हर तरह की सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, जिससे समाज के हर वर्ग, हर तबके को लाभ मिलेगा.”

Facebook Comments