असम के पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई के निधन पर मोदी और शाह ने जताया दुख
Date posted: 23 November 2020
नई दिल्ली: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण गोगोई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें लोकप्रिय और अनुभवी नेता बताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “तरुण गोगोई, एक लोकप्रिय नेता और वयोवृद्ध प्रशासक थे, जिन्हें असम के साथ-साथ केंद्र में भी राजनीतिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के साथ मेरे विचार हैं।”
Facebook Comments