मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी व्यापारी कंपनी बन गई: सुरजेवाला
Date posted: 18 December 2020
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, किसान 21 दिन से सर्दी में, लाखों की संख्या में, दिल्ली के चारों तरफ न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मोदी सरकार अब ईस्ट इंडिया कंपनी से भी बड़ी व्यापारी कंपनी बन गई है। जो किसान की मेहनत की गंगा को मैली कर मुट्ठी भर पूंजीपतियों को पैसा कमवाना चाहती है।
Facebook Comments