देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 26 हजार से ज्यादा केस, 685 की मौत

नई दिल्ली:  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के अब तक के सबसे ज्यादा 1,26,789 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इसके साथ ही, देश में अब कुल मामलों की संख्या 1,29,28,574 हो गई है। पॉजिटिव मामलों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़कर 9 लाख से ज्यादा हो गई है।

9,10,319 पॉजिटिव मामलों के साथ अब भारत दुनिया में चौथे नंबर पर आ गया है। इसके अलावा देश में 2021 में एक ही दिन में सबसे ज्यादा 685 मौतें दर्ज हुईं हैं। इसके बाद इस घातक वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,66,892 हो गई है।

Facebook Comments