देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 37 हजार से ज्यादा केस, 480 की मौत
Date posted: 24 November 2020

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 37,975 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 91,77,841 हो गई। देश में इसी दौरान कोविड-19 से 480 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,34,218 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। देश में फिलहाल 4,38,667 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 86,04,955 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Facebook Comments