देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 59 हजार से ज्यादा मामले, 257 की मौत
Date posted: 26 March 2021
नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस को लेकर दिन-ब-दिन स्थिति खराब होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 59,118 नए मामले दर्ज हुए हैं, जो कि अक्टूबर 2020 के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही अब देश में मामलों की संख्या 1,18,46,652 तक पहुंच गई है। पिछले 2 हफ्तों से मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नए मामलों के लिए सबसे ज्यादा
जिम्मेदार महाराष्ट्र और पंजाब हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में नए मामले दर्ज हो रहे हैं। देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार लगातार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए काम कर रही है।
Facebook Comments