भारत में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 8 हजार से ज्यादा केस, 179 की मौत
Date posted: 28 September 2021
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में 18,795 नए मामले दर्ज होने के साथ दैनिक कोविड की संख्या लगातार दूसरे दिन 20,000 से कम रही। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह जारी किए आंकड़ों से दी। देश में सोमवार को 19,859 मामले दर्ज किए गए थे।
भारत में पिछले कुछ हफ्तों से रोजाना 30,000 से 35,000 के बीच दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं, हालांकि, केरल में कोविड की स्थिति में सुधार आया है वहां रोजाना लगभग 15,000 मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
Facebook Comments