देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 89 हजार से ज्यादा नए केस, 714 की मौत

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 89,129 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,92,260 हुई। 714 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,64,110 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,58,909 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,15,69,241 है।
देश में कुल 7,30,54,295 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। महाराष्ट्र में COVID19 के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। यहां शुक्रवार को 47,913 नए मरीज मिले। 24,126 मरीज ठीक हुए और 481 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 29.04 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

Facebook Comments