एन. डी. ए. के देव दुर्लभ कार्यकर्ता कोरोना हीरोज हैं: डॉ प्रेम कुमार

कोरोना महामारी के फेज फर्स्ट 2020 फेज सेकेंड 2021 में हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ता बिना भय, बिना राग बिना द्वेष के, बिना थके, इस संक्रमण काल में आम लोगों की मदद में लगे हुए हैं। इसके लिए बरबस स्मरण आता है, द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की पंक्ति-

*” वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो।

  सामने पहाड़ हो , सिंह की दहाड़ हो।

  तुम निडर डरो नहीं, तुम निडर डटो वही।

  प्रात हो कि रात हो ,संग हो ना साथ हो।”

 एन. डी. ए. के देव दुर्लभ महिला और पुरुष कार्यकर्ता संक्रमण काल में शत-प्रतिशत जान की बाजी लगाकर लोगों की मदद, लॉकडाउन एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कर रहे हैं। भोजन,जलपान,सूखा राशन, पानी,ऑक्सीजन, सिलेंडर, एंबुलेंस, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, गमछा, दवाई, सफाई से, भाजपा कार्यकर्ता द्वारा मदद में भागीदारी अद्वितीय है। टीकाकरण में सहयोग लाजबाब।जब-जब संकट आया भाजपा के कार्यकर्ता जान की परवाह किए बिना घर-द्वार छोड़ पीड़ितों की सेवा में लग जाते हैं। आप देव दुर्लभ से” भारत माता की जय “होती रहेगी।

आपके कर्म को इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। लाखों पीड़ितों की दुआ आप सबों को लगेगा। मेरी ईश्वर से कामना है- वह आपसब को स्वस्थ रखें, ताकि पीड़ित प्राणियों की सेवा आप निरंतर करते रहें ।महिला कार्यकर्ता तो विशेष रुप से घर के कामकाजों को निपटा कर समाज सेवा में, पीड़ितों की सेवा में, भी लग जाती है। आपके लिए विशेष- विशेष बधाई। अंत में ईश्वर से कामना है आप सभी लोग स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें, मस्त रहें।

Facebook Comments